दूसरी बार जमानत याचिका खारिज
जसपुर में जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी शाहनवाज की जमानत अर्जी दूसरी बार खारिज हो गई। विशेष अधिवक्ता जीएसटी लक्ष्य कुमार और सहयोगी वंदना सिंह ने बताया कि शाहनवाज के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी। न्यायालय में सुनवाई के बाद याचिका को निरस्त कर दिया गया। दूसरी बार शाहनवाज की जमानत याचिका खारिज हुई है।
अब तक जमा हो चुके साढ़े चार करोड़
जसपुर घोटाला पकड़े जाने के 11 महीने बीत चुके हैं। इस घोटाले की 3500 पेजों की चार्जशीट भी कोर्ट में पेश हो चुकी है। करीब 20 करोड़ के घोटाले में अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। दो हफ्तों में 47 लाख रुपये जमा हुए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में पहली बार जीएसटी घोटाले में इतनी बड़ी राशि जमा हुई है। जीएसटी अधिकारियों के अनुसार अकेले शाहनवाज ही 28 फर्जी फर्म संचालित कर रहा था। लगातार राशि जमा कराई जा रही है।