काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। मंगलवार देर रात उसका किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। गुस्से में उसने फांसी लगाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है।