फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया बेखौफ: पहले की वन कर्मियों से अभद्रता, जंगलात टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश, ऐसे हुए फरार

Mon, 18 Dec 2023 01:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे लोगों को वनविभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कुछ देर बाद ही खनन माफिया ने फिर जंगलात टीम पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॅाली को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव महौली जंगल के बौर नदी में अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे लोगों को वनविभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कुछ देर बाद ही खनन माफिया ने फिर जंगलात टीम पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॅाली को छुड़ाकर ले गए। आरोप है कि माफिया ने जंगलात टीम पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। जंगलात कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। घटना की तहरीर गूलरभोज पुलिस चौकी में दी गई है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित क्षेत्र महौली जंगल स्थित बौर नदी में अवैध खनन की सूचना पर बरहैनी रेंज के वन अनुभाग अधिकारी दीपक नेगी, बीट अधिकारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंची। इस दौरान जंगलात टीम को देखते ही खनन कार्य में लगे लोगो में खलबली मच गई। माफिया खनन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जाने लगे। ट्रैक्टर ट्रॉली बौर नदी में एक स्थान पर फंस गई। इस पर जंगलात टीम ने रोकने की कोशिश की। माफिया ने जंगलात टीम पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश लेकिन वन कर्मियों ने भाग कर जान बचाई।

घटना की सूचना पर बरहैनी रेंजर प्रदीप असगोला ने वन कर्मियों की टीम भेजी। टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने के लिए पीछा किया। लेकिन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। वन कर्मी रणजीत सिंह ने गूलरभोज पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बरहैनी के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप असगोला का कहना है कि बौर नदी क्षेत्र में अवैध खनन से भरे वाहन को पकड़ने जंगलात टीम गई थी। लेकिन उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई है। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि बौर नदी क्षेत्र से अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जबरन ले जाने के संबंध में वन कर्मी की ओर से गूलरभोज पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। मामले की जांच गदरपुर थाना प्रभारी बीसी जोशी को सौंपी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खनन माफिया हो रहे बेखौफ
बाजपुर क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद है। होमगार्ड को अगवा कर खनिज लदे डंपर को लेकर जाने के मामले में अभी जांच पड़ताल चल ही रही है कि माफिया फिर बौर नदी में अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली को जबरन लेकर फरार हो गए।

बीते मंगलवार को तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने छोई मोड़ पर चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरा एक डंपर पकड़ा। चालक चाबी लेकर भाग गया था। तहसीलदार ने निगरानी के लिए होमगार्ड असलम ओर मो. हुसैन को छोड़ दिया। इस दौरान माफिया हथियारों के बल पर होमगार्ड के साथ धक्कामुक्की कर होमगार्ड मो. हुसैन को अगवा कर ले गए। रुद्रपुर के पास होमगार्ड हुसैन को धक्का देकर गए। पुलभट्टा के पास पुलिस ने खाली डंपर को बरामद किया।

इस मामले में जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। यह मामला चल ही रहा था कि माफिया एक बार फिर जंगलात टीम पर हमला कर वाहन छुड़ाकर ले गए। लोगों में आम चर्चा है कि ठोस कार्रवाई नहीं होने माफिया बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है।

दोनों होमगार्ड की वर्दी जब्त
बाजपुर में होमगार्ड को अगवा कर खनिज से लदे डंपर मामले में होमगार्ड पर गाज गिर गई। होमगार्ड के ब्लाक कमांडर इंद्रजीत सिंह बंटी ने बताया कि डंपर प्रकरण में होमगार्ड असलम और मो. हुसैन की वर्दी जब्त कर उन्हें डयूटी से अलग रखा गया है। साथ ही दोनों होमगार्ड के मोबाइल भी जांच तक बंद रखे है। पूरे प्रकरण की जांच दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें