फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारने का प्रयास, केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने और जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पैगा निवासी सुरेश सिंह की बेटी रेनू ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि लगभग एक वर्ष पहले उसकी शादी योगेश कुमार निवासी मोहल्ला पक्काकोट से हुई थी। शादी के बाद से उसका पति योगेश कुमार, ससुर प्रेम सिंह, सास मुनिया देवी, ननद द्रोपदी, जेठ विजय सिंह, जेठानी गीता, बृज किशोर व संजय दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते हैं।
आरोप लगाया कि ससुराली उसे परेशान करके शादी के बाद से लगभग पांच लाख रुपये ले चुके हैं। अब एक कार व रुपयों की मांग कर रहे हैं। कहा कि जब उसके पिता व छोटी बहन उसे ससुराल से बुलाने आए तब पति उसके सीने पर बैठकर गला दबा रहा था। उसने खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर देने का भी आरोप लगाया। जब पति को पता चला कि उसने खाना नहीं खाया तो उसने मारपीट की और तलाक के सम्मन मायके भेजा। 30 मई को आरोपी ने उसके हाथ की नस काटने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें