फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, जंगलात टीम ने खदेड़ा

विज्ञापन
खटीमा वन रेंज के चौड़ापानी में वन भूमि में अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराते वनकर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। वन उप प्रभाग के खटीमा वन रेंज में लाकडॉउन के बीच भी अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। रेंज में दो लोग वन भूमि की घेराबंदी कर अतिक्रमण कर रहे थे, जिन्हें जंगलात टीम ने खदेड़ दिया। मौके से 500 ईंट, एक हैरो जब्त किया है। सोमवार को वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर रेंजर बीएस बिष्ट के नेतृत्व में टीम झनकईया कक्ष संख्या 9 पहुंची। टीम को देखकर अतिक्रमणकारी फरार हो गए। मौके पर ईंट, एक हैरो, चार लट्ठे आदि मिले, जिसे कब्जे में लिया गया। रेंजर बिष्ट ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ करवाई की जा रही है। जेसीबी मशीन से वन भूमि से घेरबाड़ को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें