फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने के विरोध पर सफाई नायक को पीटा, भड़के के सफाई कर्मी, थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक में टक्कर मारने के विरोध पर कुछ लोगों ने ड्यूटी पर कार्यरत सफाई नायक के साथ मारपीट क्र दी और जातिसूचक शब्द भी कहे। भड़के सफाई कर्मियों ने आईटीआई थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वार्ड नं 4 में सफाई नायक जगबीर सिंह सोमवार की सुबह सफाई कर्मियों को लेकर वार्ड में सफाई कार्य करवा रहे थे। आरोप है कि वार्ड के एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल से सफाई नायक जगबीर सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों को वहाँ बुला लिया। इन लोगों ने जगबीर सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पर उन्होंने सफाई कर्मी विकास के साथ भी हाथापाई की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से सफाई कर्मियों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने आईटीआई थाने का घेराव करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो दर्ज नही हो सका है। घेराव करने वालो में सुभाष कुमार, सुमित कुमार, रवि कुमार, अर्जुन, सुंदर आदि है। दोनों पक्षो के बीच सुलह समझौते के प्रयास चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें