फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दोस्त को बस स्टैंड छोड़ने जा रहे युवक पर हमला, भीड़ एकत्रित होते देख भागे आरोपी; तीन पर केस

Wed, 08 Jan 2025 05:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दोस्त को बस स्टैंड छोड़ने जा रहे एक युवक पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों युवकों के बाइक से गिरने पर उन्हें पीटने लगे। भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर में दोस्त को बस स्टैंड छोड़ने जा रहे एक युवक पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों युवकों के बाइक से गिरने पर उन्हें पीटने लगे। भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चैती गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 9:40 बजे वह बाइक से अपने दोस्त संजय को जसपुर बस अड्डे छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच शुगर फैक्टरी रोड के पास पीछे से बाइक पर आए श्यामपुरम कॉलोनी निवासी अजय, काका और अरुण ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोस्त संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से पीटने लगे। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी फरार हो गए। रोहित ने बताया कि आरोपियों से उसे जान का खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें