खटीमा। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. केसी पंत के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्री ज्ञापन भेजा। उन्होंने आशा व आशा संगिनी को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का दर्जा देने, आशा को 21,000 व आशा संगिनी को 28,000 रुपये मानदेय देने की मांग की। ईपीएफ, ईएसआई, यात्रा भत्ता की सुविधा और सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख का रिटायर्डमेंट पैकेज की मांग की। इसके अलावा 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख तक जीवन बीमा की मांग की। वहां पर अध्यक्ष केशवी देवी, उपाध्यक्ष कमला मलकानी, अनीता, देवकी जोशी, हीरा बिष्ट, सुनीता, मीना मेहता, विमला देवी, राज नन्नदनी, मीरा, हीना, गीता, मोरकली, चंद्रा आदि थीं।