रुद्रपुर। एमेनिटी क्रिकेट अकादमी के होनहार क्रिकेटर आर्यन जुयाल को उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम 2026-27 का कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे अकादमी में खुशी की लहर है। भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी रणजी में कप्तानी मिलना आर्यन के साथ-साथ एमेनिटी अकादमी के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आर्यन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, शानदार विकेटकीपिंग और नेतृत्व क्षमता से हमेशा प्रभावित किया है। यूपीसीए ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एमेनिटी पब्लिक स्कूल एवं अकादमी के डायरेक्टर सुभाष अरोड़ा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। आर्यन ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। ब्यूरो