फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आर्य ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

Wed, 22 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में सीसी मार्ग का लोकार्पण करते नेताप्रतिपक्ष आर्य। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बारिश से खराब हुई किसानों की गेहूं सहित अन्य फसलों को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव हरसान में सुंदरीकरण का शिलान्यास और गांव जगन्नाथपुर में सीसी मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ गांव हरसान पहुंचे। इस दौरान आर्य ने गांव स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण का शिलान्यास किया। आर्य ने निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। गांव हरसान की नई आबादी में मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। इसके बाद आर्य ने गांव शिवपुरी में बारिश से खराब हुई गेहूं सहित अन्य फसलों को स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि उन्होंने बारिश से हुई फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए सीएम को पत्र लिखा है। किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आर्य ने गांव जगन्नाथपुर में सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। गांव हरलालपुर में सीसी मार्ग का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने मुंडिया पिस्तौर निवासी अकरम के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, डीके जोशी, पवन शर्मा, यासीन, कदीर अहमद, केसर राम आर्य, महेश चंद, रामचंदर, जीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें