फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो लाख हड़पने पर फर्जी एसओजी वाले गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में घटना का खुलासा करती सीओ अनुषा वडोला।- स्रोत-पुलिस।
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वयं को एसओजी अधिकारी बताकर दो लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे 49,000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
































































































































सीओ अनुषा बडोला ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा किया। बताया कि थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी के ग्राम गोधी निवासी उत्तम खान ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि एसओजी ने रामपुर के ग्राम भैसिया ज्वालापुर निवासी गोसिन को एनडीपीएस के आरोप में पकड़ा था। एसओजी उसके साथियों को भी तलाश रही थी।































































































































भूतबंगला निवासी गुफरान अली ने इसी मौके का फायदा उठाते हुए खुद को एसओजी अधिकारी आसिफ हुसैन बताकर अलीनगर कोटा, बिलासपुर निवासी उत्तम के भांजे से संपर्क किया। बताया कि आरोपी ने उसका नाम भी पुलिस को बताया है। नाम हटाने के लिए उसने तीन लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर भांजे समेत घर की महिलाओं को भी जेल भिजवाने की धमकी दी। इस वसूली के लिए गुफरान ने दरऊ, किच्छा निवासी अपने साथी अलीम बेग को उनके भांजे के घर भेज कर उसे गुफरान से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































परिजनों को डरा-धमकाकर दो लाख बीस हजार रुपये ले गया। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि गुफरान एसओजी का अधिकारी नहीं है। तब उन्होंने गुफरान और अलीम से रुपये वापस मांगे तो वह जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। सीओ अनुषा ने बताया कि गुफरान और अलीम को गिरफ्तार किया गया है। हड़पी गई राशि में से गुफरान से 26,500 रुपये और अलीम से 22,500 बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें