फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कम उम्र का प्रमाणपत्र दिखाकर पाई नौकरी, अब खानी पड़ रही है जेल की हवा...

Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। जन्म प्रमाणपत्र में कम आयु दर्शाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नौकरी लेने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 29 मई को डीपीओ उदय प्रताप सिंह ने नकहा प्रथम केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बासमती राय पर जन्म प्रमाणपत्र में कम आयु दर्शाकर नौकरी पाने का आरोप लगाया था। बासमती के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच में पाया गया कि जन्म तिथि तीन अक्तूबर 1964 को कूटरचित कर तीन अक्तूबर 1972 अंकित किया गया और कम आयु कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर बाल विकास परियोजना विभाग में साल 1991 में नौकरी ले ली। बासमती पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें