खटीमा। अवकाश पर घर आए डीएससी (डिफेंस सर्विस कोर) के जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जवान डीएससी 35 एयरफोर्स विंग सूरत में तैनात था और एक माह की छुट्टी पर घर आया हुुआ था। नौगंवाठग्गू निवासी शेर राम (42) वर्ष पुत्र चंद्र बहादुर का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मृतक जवान का पोस्टमार्टम कराया गया है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका ने बताया कि सेना के नियम के अनुसार अवकाश पर आए सैनिक की मौत होने पर पोस्टमार्टम कराना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जवान का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।