फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जम्मू कश्मीर ड्यूटी के लिए निकला फौजी रास्ते से लापता

Thu, 27 Jul 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जम्मू कश्मीर ड्यूटी के लिए गया सेना का एक जवान रास्ते से गायब हो गया। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। फौजी के चचेरे भाई ने केलाखेड़ा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव तोता बेरिया निवासी बलकार सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई रंजीत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है। 22 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे दोराहा बाजपुर चौक से बस से जम्मू कश्मीर के सांबा के लिए रवाना हुआ था। काशीपुर पहुंचने पर उनका फोन आया था। उसके बाद मोबाइल पर कोई संपर्क नहीं हो पाया। 23 जुलाई को सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कि रंजीत सिंह ड्यूटी पर अभी तक नहीं पहुंचे हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। बलकार सिंह ने बताया कि सीओ बाजपुर कार्यालय में भी लापता होने की लिखित में सूचना दी गई। इधर, केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि रंजीत सिंह के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। गुमशुदगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहीं है। फिर भी फौजी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें