फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संतोष बनकर युवती से दुष्कर्म करने वाला शरीफ गया जेल

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भदईपुरा में संतोष बन कर युवती से दुष्कर्म करने वाले शरीफ को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी ने धर्म और नाम छिपा कर दो माह तक युवती से दुष्कर्म किया और साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी एक युवती ने तहरीर में बताया था कि दो माह पहले शाहपुर जिला पीलीभीत निवासी संतोष सक्सेना उसे बहलाकर शहर ले आया था। इस दौरान वह दोनों भदईपुरा स्थित एक किराए के कमरे में साथ में रहने लगे थे। आरोपी ठंडी सड़क पर स्थित एक पाउडर फैक्टरी में नौकरी कर रहा था जबकि युवती घर में रहती थी। युवती को पता चला कि संतोष का असली नाम शरीफ है और वह दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है।

आरोपी के पास दो आईडी कार्ड भी थे। इस पर युवती ने उसके खिलाफ एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया। मंगलवार को कुछ संगठनों ने मामले को संज्ञान में लेकर रंपुरा चौकी का घेराव किया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर संतोष उर्फ शरीफ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें