फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत गान प्रतियोगिता में आराध्या कश्यप रही प्रथम

विज्ञापन
आराध्या। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से राज्य में छह अगस्त को नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें राज्य के सभी जिलों के विद्यार्थियों ने संस्कृत गान, संस्कृत वंदना, संस्कृत मंत्र, गीता श्लोक आदि की प्रस्तुति दी थी। बच्चों ने संस्कृत भाषा को हमारी धरोहर के रूप में सुरक्षित करने का भी संकल्प लिया। ऊधमसिंह नगर जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की कक्षा चार की छात्रा आराध्या कश्यप ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा चार के छात्र गोकर्ण को सांत्वना पुरस्कार मिला। विद्यालय प्रबंधक सुरजीत ग्रोवर ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें