गदरपुर। पचास हजार की नकदी और जेवर चोरी के मामले का खुलासा न होने पर आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष राजेश पांडे का घेराव किया।
उन्होंने खुलासा न होने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे लोगों ने कहा कि शनिवार को बापूजी मंदिर के पास रहने वाले विकास गाबा अपने काम पर गए हुए थे।
उनकी पत्नी सोनिया गाबा बच्चों के साथ करीब चार बजे राधा स्वामी सत्संग घर रुद्रपुर में सेवा देने गई थी। रात करीब नौ बजे वह अपने घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा था।
चोरों उनके घर से पचास हजार रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया था। तहरीर पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थानाध्यक्ष राजेश ने कहा कि कि खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, शराफत मंसूरी, त्रिलोक सिंह, रोशन गाबा, अजय गाबा, राजू बठला, अमीरुल हसन, सोमनाथ गाबा समेत कई लोग मौजूद थे।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार
काशीपुर। एक कोचिंग सेंटर से चोर एक छात्र की मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
राजेंद्र नगर निकट शुगर फैक्ट्री निवासी दुर्गेश गुप्ता ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी। उसने कहा कि उसका बेटा राज गुप्ता 13 सितंबर को बाइक से नेहा गैस एजेंसी के पास कोचिंग सेंटर गया था। उसने बाइक एक खाली प्लाॅट पर खड़ी कर दी, जिसे चोर चुरा कर ले गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कब्रिस्तान के पास से दो लोगों बाइक साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला कटरामालियान निवासी सुमित यादव और अभिषेक यादव बताया। प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।