फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमबीए एनालिटिक्स के लिए आवेदन 28 तक होगा

Tue, 03 Feb 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में एमबीए (एनालिटिक्स) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। संस्थान में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश कार्यालय के राम मोहन गुप्ता ने बताया कि एमबीए (एनालिटिक्स) कार्यक्रम दो वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य ऐसे प्रबंधकों और भावी नेताओं को तैयार करना है जो तेजी से प्रौद्योगिकी-उन्मुख और डेटा-आधारित दुनिया को आकार देंगे। इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक व (एनसी-ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 47 प्रतिशत, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 45 फीसदी) होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें