फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानव तस्करी रोकने के लिए सभी आएं आगे

Sun, 30 Jul 2023 09:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर जागरुक करते  अरपीएफ के जवान। स्त्रोत आरपीएफ
विज्ञापन
खटीमा। मानव सेवा संस्थान और द एशियन फाउंडेशन की ओर से नौगवाठग्गु के प्राथमिक विद्यालय में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की जिला प्रभारी बसंती आर्या ने मानव तस्करी रोकने के लिए जनसमुदाय का सहयोग जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि गरीबी, शिक्षा, समुचित देखरेख के अभाव में मानव तस्करी होती है। ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने सावधानी बरतने की सलाह दी। वहां पर एसआई रूबी मौर्या, आईएसडी संस्था की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी, ग्राम प्रधान ललिता राणा, आशा, रिंकी, राज कुमार, विमला आदि थे। संवाद
विज्ञापन


मानव तस्करी से बचने के लिए किया जागरूक

काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन ने मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। वहां पर संस्था के संयोजक देशराज सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रणदीप कुमार, एसआई सत्यवीर सिंह, सुदर्शन थापा, कृष्ण सिंह राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें