खटीमा में टनकपुर रोड पर सड़क तक रखे गए सामान को हटवाते कोतवाल नरेश चौहान।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों पर दुकानों के बाहर लगाया गया सामान अंदर कराया।
कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम ने सितारगंज व टनकपुर रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया। टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले दुकान स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए सामान को अंदर रखने को कहा। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण कर बैठे फड़ एवं ठेले वालों को हटाया। कोतवाल ने कहा कि व्यापारियों ने पुन: सामान सड़क किनारे रखा तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।