फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिन में अंशुमन और शाम को आनंद स्वरूप चुनाव अधिकारी घोषित

Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव घोषित कर दिए गए हैं। इसके लिए बुलाई गई वार्षिक सभा में आगामी चुनावों के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव के लिए कार्यक्रम तैयार करने का अधिकार भी आमसभा ने चुनाव अधिकारी को ही सौंपा। लेकिन देर शाम बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी ने आनंद स्वरूप रस्तोगी को मनोनयन पत्र देकर चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के नियम के अनुसार अध्यक्ष के पास चुनाव अधिकारी बदलने का अधिकार होता है। अध्यक्ष ने बताया कि बार संघ के नियम के अनुसार दिए गए अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने आनंद स्वरूप रस्तोगी को चुनाव अधिकारी बनाया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बार सभागार में आम सभा हुई जिसमें की अध्यक्षता करते एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। कहा कि इस वर्ष दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

एसोसिएशन के सचिव प्रदीप चौहान ने बताया कि इस वर्ष अधिवक्ताओं के चैंबर्स का निर्माण कराया जिसकी पिछले कई वर्षों से मांग चली आ रही थी। ई-लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई। वहीं कोषाध्यक्ष सनत पेगिया ने वार्षिक लेखा जोखा पेश किया। इस दौरान सदन ने बजट पास किया। वहां तजवर नकवी, अनिल शर्मा, भास्कर त्यागी, कैलाश बिष्ट, शेलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली ख़ान, रामकुंवर चौहान, कश्मीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव सामग्रियों से पटा कचहरी परिसर

काशीपुर। आगामी चुनावों को लेकर विभिन्न पदों के दावेदारोें ने अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। कचहरी परिसर में जगह-जगह पोस्टर आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें