खटीमा। केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र शर्मा ने खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, शॉटपुट और रिले रेस जैसी रोमांचक स्पर्धाओं में पूरे जोश के साथ भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। संवाद