फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: 17 मार्च से शुरू होगी, प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं

Thu, 05 Mar 2026 09:58 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

प्रारंभिक स्कूलों में 17 मार्च से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन सभी कक्षाओं के बच्चों का हिंदी विषय का पेपर होगा। 31 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर एक अप्रैल से विद्यालयों में नया सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड और सीबीएसई बोर्ड के बाद अब प्रारंभिक स्कूलों में 17 मार्च से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। पहले दिन सभी कक्षाओं के बच्चों का हिंदी विषय का पेपर होगा। 31 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर एक अप्रैल से विद्यालयों में नया सत्र शुरू किया जाएगा।

जिले में 786 प्राथमिक और 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब एक लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में हिंदी विषय का पेपर होगा। इसके बाद 18 को गणित, 20 को अंग्रेजी, 23 को पर्यावरणीय अध्ययन और अंत में 24 मार्च को संस्कृत और उर्दू विषय के साथ इन परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।

वहीं, शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन परीक्षा परिणाम भी जारी हो सकता है। इसको लेकर विभाग पर गृह वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने और परिणाम जारी करने का दबाव है। बीते वर्षों में पहले गृह परीक्षाएं संपन्न कराई जाती थीं। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं संचालित होती थीं। इस वर्ष परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। होली के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होंगी।

विभाग की ओर से सभी प्रारंभिक स्कूलों में गृह परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विद्यालयों को समय से परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।-हरेंद्र मिश्रा, प्रभारी सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें