बाजपुर संत निरंकारी भवन में सिलाई कढ़ाई की परीक्षा देते प्रतिभागी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। संत निरंकारी मिशन की ओर से चल रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर के 12 प्रतिभागियों ने वार्षिक परीक्षा दी। इस दौरान सुपरवाइजर मीना शर्मा, प्रशिक्षक राजकुमारी मौजूद रहे। परीक्षा के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मिशन के संयोजक बल्देव सिंह सिहाली ने बताया कि कोविड के चलते पिछले साल प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों की वार्षिक परीक्षा नहीं हो पाई थी। आगामी सत्र शुरू हो गया है। 15 अगस्त तक नए आवेदन जमा होंगे।