जसपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और अन्य जिला पदाधिकारियों की संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के महुआडाबरा मंडल अध्यक्ष शरीफ खान ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अध्यक्ष ने बताया कि मुस्लिम अली, इल्यास चौधरी और मोहम्मद शादाब को अल्पसंख्यक मोर्चा का महुआडाबरा मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया है। राहुल हसन, मोहसिन को महामंत्री, शकील अहमद, नासिर अली, नफीस अहमद को मंत्री, आसमा परवीन को कोषाध्यक्ष, अजीम अजहर को मीडिया संयोजक, मेहर आलम को सोशल मीडिया संयोजक, साफिन चौधरी को आईटी संयोजक, शाहरुख शाह, बलवीर सिंह, शहंशा, गुरनाम सिंह, शमीम अहमद, इमरान अली, गुलशेर अली और जाकिर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। लवीश आरोरा, रिजवान हुसैन, मनप्रीत सिंह, संजीव कुमार, डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ.यूनुस चौधरी, महेश प्रजापति, हरप्रीत सिंह आदि ने पदाधिकारियों को बधाई दी।