रुद्रपुर। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में विकास खंड सितारगंज की एएनएम को नियमित टीकाकरण, यू-विन, आरसीएच, एचएमआईएस, डेटा प्रबंधन, माइक्रो प्लानिंग, एईएफआई, वीपीडी सर्विलांस का प्रशिक्षण दिया गया। यहां सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाना है। उन्होंने एएनएम से अपने क्षेत्र में नियमित टीकाकरण करने के लिए कहा। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी सुमन, डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद