रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में प्रतिरक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए एएनएम का प्रशिक्षण जारी है। दो नवंबर तक सीएमओ कार्यालय में चलने वाले कार्यक्रम में सितारगंज और गदरपुर क्षेत्र की एएनएम को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें एचएमआईएस, जननी, यू-विन समेत विभिन्न डिजिटल पोर्टल और एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि प्रशिक्षण से टीकाकरण का रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, वैक्सीन स्टॉक प्रबंधन और बच्चों, गर्भवतियों की ट्रैकिंग में मदद मिलेगी। संवाद