फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 19 Sep 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर/बाजपुर। स्व. अंकिता भंडारी की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों, महिलाओं और युकां कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला कांग्रेस के आह्वान पर रुद्रपुर के कार्यकर्ता सोमवार शाम प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में किच्छा बाईपास स्थित लेक पैराडाइज झील पर एकत्र हुए। उन्होंने अंकिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। ये मार्च कल्याणी व्यू पर जाकर खत्म हुआ।
वहां प्रदेश सचिव सपना गिल, मंजू जैन, पूनम गुप्ता, सुनीता सैनी, ममता शर्मा, सावित्री यादव, साधना बसु, मीना ढाली, सोनू शर्मा आदि रहे।
काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेसी नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में एकत्र हुए। उन्होंने मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की। वहां संदीप सहगल, विमल गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, शफीक अहअद अंसारी, अब्दुल कादिर, राजू छीना, मंसूर अली मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर यूथ कांग्रेस बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अराज सिंह सिद्धू की अगवाई में सोमवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर नारेबाजी कर दोषियों को फांसी देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहां जमन शेख, सिद्धांत वर्मा, आयुष पंडित, रोहित कश्यप, हर्ष सिद्धू, अमन दीक्षित, अनुज राज, विशाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें