फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पर बांधे पशु लोगों के लिए बने परेशानी

Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। निगम क्षेत्र में सड़क पर बांधे गए पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हैं। पशुपालकों के लिए नगर निगम काशीपुर डेयरी/डेयरी पशु उपविधि 2022 को फरवरी 2024 में लागू किया था। कानून में पशुपालकों की ओर से नाली में गोबर बहाना, सड़क पर पशु बांधने पर जुर्माने की कार्रवाई का प्रावधान है। बावजूद इसके मोहल्ला कटोराताल श्री नागनाथ मंदिर के पास एक पशुपालक ने अपने पालतू पशुओं को सड़क पर बांध दिया है। इधर, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी ने बताया कि इस संबंध में एक-दो दिन में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें