फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किए जाएंगे कार्य: डॉ. अनिल

Fri, 29 Sep 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर को बुके देकर सम्मानित करते विधा
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृषि उत्पादन और विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने मंडी निदेशालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. अनिल ने कहा कि वह किसानों के विकास करने के साथ ही कार्यालयों में चक्कर लगा रहे जनता की भी परेशानियों को देखेंगे। अगर कोई कर्मचारी व अधिकारी जनता को परेशान कर रहा है तो वह इस पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान व जनता को मंडी से किस तरह का फायदा मिल सके, इसके लिए वह अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। वहां मंडी प्रबंध निदेशक आशीष भटगाईं, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, भाजपा नेता विवेक सक्सेना, अमित नारंग, पार्षद बबलू सागर आदि थे।

फाइल में नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगाने पर टोका
रुद्रपुर। कार्यभार ग्रहण करने वाली फाइल में अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगाने पर पहले कार्यकर्ताओं ने मंडी निदेशालय के कर्मचारियों को टोक दिया। उसके बाद कार्यभार ग्रहण करते समय डॉ. अनिल कपूर ने मंडी निदेशालय के प्रबंध निदेशक आशीष भटगांई से कहा कि उनके नाम के आगे डॉक्टर लिखा जाना चाहिए था। भटगांई ने कहा कि वह इस बात का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन


बलराज पासी समेत 10 भाजपा नेताओं को दायित्व देने पर मिठाई बांटी

रुद्रपुर। भाजपा के 10 नेताओं को दायित्व देने पर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर जिले से बलराज पासी को उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाने से जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें