बाजपुर। क्षेत्र के गांव जगतपुर में पुलिया बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को भाजपा नेता राजेश कुमार का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजना से निर्माण कार्य चल रहा है। एक दबंग व्यक्ति की ओर से पानी की निकासी बंद कर दी गई है। इस पर भाजपा नेता राजेश कुमार जगतपुर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन भी सौंपा जिस पर भाजपा नेता ने पुलिया खुलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता कर उन्हें भरोसा दिया। वहां भगत सिंह, तरसेम सिंह, रिंकू, लीलाधर, जसविंदर सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद