बाजपुर। गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। चीनी मिल 345 रुपये प्रति क्विंटल से गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही है। चीनी मिल का पेराई सत्र आठ दिसंबर को शुरू हुआ था, जबकि बाजपुर चीनी मिल पर 12 दिसंबर 23 से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान भी बकाया है। क्षेत्र के किसान नेता रजनीत सिंह सोनू ने बताया कि सरकार को गन्ना मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। इससे कम पर किसानों को औसत नहीं है। मुख्य गन्ना अधिकारी डाॅ. राजीव अरोरा ने बताया कि चार दिन का गन्ना मूल्य भुगतान सामान्य प्रजाति 345 और अगल प्रजाति गन्ना का भुगतान 355 रुपये प्रति क्विंटल से किया जा चुका है। संवाद