खटीमा। पांच सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई सालों से बेहद कम मानदेय पर काम रही हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार से प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने, बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने और फोन रिचार्ज की धनराशि समय पर देने की मांग की मांग की। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या, रेखा अधिकारी, मीना देवी, हरजीत कौर,नीलम देवी, माया देवी, पानमती, गीता सिंह, जया बसेड़ा, प्रेमा भट्ट, पुष्पा मेहता, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल आदि थीं।