फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आंचल पशु आहार निर्माणशाला तैयार करेगा चिलेटेड मिनरल मिक्सचर

Sun, 30 Jul 2023 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य की पहली आंचल पशु आहार निर्माणशाला में जल्द ही पशुओं के लिए चिलेटेड मिनरल मिक्सचर तैयार किया जाएगा। चिलेटेड मिनरल मिक्सचर से गाय-भैंसों की पाचन शक्ति बढ़ने के साथ ही उनके दूध में कई प्रकार के खनिज आ सकेंगे।
विज्ञापन

आंचल पशु आहार निर्माणशाला में वर्तमान में सामान्य मिनरल मिक्सचर तैयार किया जा रहा है। प्रदेश की दुग्ध समितियों से जुड़े एक लाख से भी अधिक पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर के दो किलो या पांच किलो के बैग 50 प्रतिशत सब्सिडी में दिए जाते हैं। मिनरल मिक्सचर में कैल्शियम, फास्फोरस, नमक, मैग्नीशियम और पोटेशियम खनिज पाए जाते हैं।
मिक्सचर को पशुओं को चारे के साथ खिलाने से उनकी हड्डियों में विकास के साथ ही दूध में भी खनिज आते हैं। दूध के माध्यम से लोगों को वसा, प्रोटीन, शर्करा के साथ-साथ कैल्शियम, फास्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, कोबाल्ट आदि खनिज पीने को मिलते हैं। गाय-भैंसों के दूध में अधिक मात्रा में विटामिन, खनिज पदार्थ, विकास दर, फेट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पशुपालक अन्य कंपनियों के चिलेटेड मिनरल मिक्सचर खरीदते हैं। अन्य निजी कंपनियों को पछाड़ने के लिए आंचल भी अब चिलेटेड मिनरल मिकस्चर तैयार करेगा और 50 प्रतिशत सब्सिडी में पशुपालकों को देगा। डेयरी विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र चौहान ने बताया कि चिलेटेड मिनरल मिक्सचर को पहले ट्रायल के तौर पर बनाया जाएगा। फिर पशुपालकों की मांग के अनुसार मिक्सचर को बनाना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


यह विटामिन व खनिज पाए जाते हैं
रुद्रपुर। विटामिन ए, डी3, ई के साथ ही निकोटिनामाइड, कोबाल्ट, काॅपर, आयोडीन, आयरन, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, पोटेशियम, सोडियम, सल्फर, जिंक, कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम आदि खनिज पाए जाते हैं। इसके चलते ही गाय-भैंस के दूध में अधिक खनिज मिलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें