फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय हॉकी में झा कॉलेज को मिला दूसरा स्थान

Sun, 14 Sep 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज की हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय नेहरू कप प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीते नौ सितंबर से 11 सितंबर तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य की सात टीमों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय की हॉकी टीम ने फाइनल में देहरादून से हारकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अभय कुमार, गौरव भट्ट, आकाश प्रजापति, प्रिंस मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार काे प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडेय ने सभी छात्रों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। व्यायाम शिक्षक गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यहां राजपति बिंद, गिरीश शर्मा, प्रमोद बाबू शर्मा, यतेंद्र सिंह यादव, भुवन जोशी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश शुक्ला, विपिन गुप्ता, कृष्ण राम आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें