खटीमा में आयोजित तीज महोत्सव के दौरान महिलाएं।
खटीमा। लायंस क्लब की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर टनकपुर मार्ग स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। अमिता त्रिवेदी को तीज क्वीन और रमा अग्रवाल व नीतू भट्ट को सावन सुंदरी का खिताब प्रदान किया गया। वहीं शिखा बंसल को बेस्ट रैंप वॉक, ममता अग्रवाल को बेस्ट मेहंदी डिजाइन, नीतू भट्ट को बेस्ट मूव और रमा अग्रवाल को बेस्ट पोषाक का पुरस्कार दिया गया। समय निष्ठता के लिए बबिता अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। पार्सल पासिंग गेम की विजेता मिली मलिक रहीं। क्लब में पुरुषों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नितिन रस्तोगी व अजय अग्रवाल विजयी रहे। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा पांडेय व विभूति भटनागर ने किया। निर्णायक के रूप में स्वाति मिश्रा व रागिनी मेहता उपस्थित रहीं। वहां पर अध्यक्ष अंकित पांडेय, सचिव ओशो आमिर, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, देवेंद्र भट्ट, भास्कर जोशी, रंजन अग्रवाल, बसंत बल्लभ जोशी, अजय त्रिवेदी आदि थे।