नानकमत्ता। अमावस्या पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में शीश नवाया और पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर सुख शांति के लिए अरदास की। धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध रागी, कथावाचकों ने संगत को गुरु जस व इतिहास सुनाकर निहाल किया।
मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र दूध वाला कुआं गुरुद्वारा भंडार साहिब गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, अजायब घर व बाऊली साहिब के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचकर डेरा कार सेवा के संत बाबा बचन सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया। वहां श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर में छका।
श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। वहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह, डायरेक्टर गुरवंत सिंह सोनी, दविंदर सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, गुरदयाल सिंह प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, सुखविंदर सिंह आदि थे। संवाद
-
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से शुभ होंगे कार्य : कथावाचक
शक्तिफार्म। दीनदयाल वार्ड में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पारंपरिक परिधानों से महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
श्री नित्यानंद सेवा आश्रम, वृंदावन से पहुंचे कथावाचक निलांशु दास महाराज की अगुवाई में महिलाओं ने सुरेंद्रनगर स्थित गंगा मंदिर से पवित्र जल को कलश में भरकर भागवत स्थल पर स्थापित किया। कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में सभी पापों का नाश होता है और शुभ कर्मों का उदय होता है। 18 दिसंबर को भंडारा लगेगा। वहां पर माधवी मजूमदार, दीक्षा मंडल, प्रतिभा माझी, पिंकी मंडल, संगीत विश्वास, उन्न्ति सरकार, करुणा, उर्मिला, रीवा, दीपा, सुशीला किर्तुनिया, वासु माझी आदि थे। संवाद
-