काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अभाविप के अमन शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने सीधे मुकाबले में एनएसयूआई के प्रत्याशी अभिषेक कुमार को 89 मतों से पराजित किया। अमन को 661 मत मिले। प्राचार्य डॉ. विनोद प्रकाश अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय में मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान 1,614 छात्रों और 2,251 छात्राओं समेत कुल 3,865 मतदाताओं में से 1,311 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए मतदान हुआ। दोपहर करीब तीन बजे से मतगणना प्रक्रिया संपन्न शुरू हुई। देर शाम करीब आठ बजे विजेताओं की घोषणा की गई।
इसमें अध्यक्ष पद के लिए दावेदार अभाविप के अमन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के अभिषेक को 89 मतों से हरा दिया। अभाविप के अमन को 661 और एनएसयूआई के अभिषेक को 572 मत मिले। वहां डॉ. एमपी सिंह, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. सविता पांडे, डॉ. एमके सिन्हा, डॉ. केसी जोशी, डॉ. एके मौर्य, डॉ. एके शुक्ला, डॉ. राघव झा आदि रहे।
छात्र-छात्राओं ने नोटा का किया प्रयोग
काशीपुर। राधेहरि महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 115 छात्र-छात्राओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद न कर नोटा में मतदान किया। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर नौ, उपाध्यक्ष पद पर 18, सचिव पद पर 22, संयुक्त सचिव पद पर 14, कोषाध्यक्ष पद पर 36 और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 16 कुल 115 छात्र-छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया जबकि इन्हीं पदों पर कुल 804 मत अवैध पाए गए।
यह चुने गए निर्विरोध
काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव में छात्रा उपाध्यक्ष डौली, सांस्कृतिक सचिव पूजा रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदित्य गौतम, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि अनुराग सिंह और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि सौरभ सिंह रावत निर्विरोध चुने गए।
दो कर्मियों को मतगणना से रखा दूर
काशीपुर। महाविद्यालय सूत्रों के मुताबिक कॉलेज के एक प्रशासनिक अधिकारी और एक प्रोफेसर को मतगणना के दौरान उन्हें दूर रखा गया। बताया कि दोनों कर्मचारी पर मतदान के दौरान मुख्य गेट पर फर्जी प्रवेश का कराने का आरोप थे। इस कारण कॉलेज प्रशासन ने दोनों कर्मियों को मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
पद नाम प्राप्त मत निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्राप्त मत
अध्यक्ष अमन शर्मा 661 अभिषेक कुमार 572
उपाध्यक्ष आकाश चौहान 616 तौहीद अहमद 496
सचिव आकाश कुमार 583 अभय राज शर्मा 560
संयुक्त सचिव प्रियांशु 500 जय दुबे 417
कोषाध्यक्ष वरुण यादव 517 इमरान हुसैन सैफी 365
कला संकाय हिमांशु कुमार 523 मो. शादाब 231