बाजपुर। पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव बाजपुर निवासी लाखन सिंह ने दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसी के गांव के चार लोगों ने घेराबंदी कर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद