खटीमा। ब्लाक के अंतर्गत 56 ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा सीएससी वाईफाई चौपाल के द्वारा सरकारी स्कूल, आंगनबड़ी केंद्र, कोटेदार, पोस्ट ऑफिस, स्वास्थ्य केंद्र और सीएससी सेंटर पर वाईफाई कनेक्शन निःशुल्क कराया जा रहा है। लाभार्थियों को निशुल्क एक वर्ष तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिया जाएगा। उक्त जानकारी ब्लॉक चैंपियन (वीएलई) हरि नारायण अग्रवाल ने देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में निशुल्क वाईफाई कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके लिए संस्था के हेड का परिचय पत्र और सरकारी सेवा का परिचय पत्र की छाया प्रति देनी होगी। अभी तक 19 ( सीएस सी) और घर में वाईफाई कनेक्शन दिया जा चुका है। एक ग्राम पंचायत में कुल 5 कनेक्शन ही लगेंगे। इसका उद्देश्य हर गांव में ब्रॉडबैंड की सुविधा व ग्रामीणों को नेट की सुविधा और वह इसका लाभ उठाकर रोजगार, सूचना आदि का लाभ उठा सकें। पंचायतों को हॉटस्पॉट बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंटरनेट सुविधाएं दी जा रही है।