बाजपुर के गांव हरसान धूरिया मंदिर में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करती कन्याएं।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव हरसान धूरिया स्थित नवनिर्मित महेश्वराय मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नवनिर्मित महेश्वराय मंदिर में शुक्रवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस दौरान रखे गए अखंड रामायण पाठ के समापन पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। वहां गौरी शंकर सुयाल, किशन सुयाल, बवीता कोरंगा, उर्मिला पाठक, उमा जोशी, नवीव चंद पंत, हरीश पंत, राधा आदि थे।