फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर बना आकांक्षी ब्लॉक

Fri, 28 Apr 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण सुविधाओं से पिछड़ चुके उत्तराखंड के छह विकासखंडों को आकांक्षी ब्लॉक की सूची में शामिल किया गया है। इनमें ऊधमसिंहनगर जिले का गदरपुर, अल्मोड़ा का स्याल्दे, बागेश्वर का कपकोट, उत्तरकाशी का मोरी, हरिद्वार जिले का लक्सर ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल का दुगड्डा विकासखंड शामिल है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम वर्ष 2018 में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य उन जिलों की स्थिति सुधारना है। नीति आयोग की ओर से देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया है। इनमें उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले भी शामिल हैं। इन जिलों ने प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम प्रगति प्रदर्शित की है। इसके तहत 112 जिलों में 95 प्रतिशत स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे सहित क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
आकांक्षी जिला सेल से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले सात जनवरी को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) लॉन्च किया है। इसके अनुपालन में उत्तराखंड शासन की ओर से सभी डीएम को आकांक्षी ब्लॉक चुनने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके तहत डीएम की ओर से गदरपुर को आकांक्षी ब्लॉक चुना गया है। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम अधिकारी आशीष भटनागर ने बताया कि कुमाऊं मंडल के गदरपुर, स्याल्दे और कपकोट समेत प्रदेश में आठ आकांक्षी ब्लॉक चुने गए हैं। अब इन विकासखंडों में विकास कार्यों समेत अन्य सुविधा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन






यूएस नगर समेत छह जिलों से एक-एक आकांक्षी ब्लॉक चुना गया है। नीति आयोग की ओर से अब जिले के गदरपुर ब्लॉक को भी आकांक्षी ब्लॉक बनाया जा रहा है। ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में इन विकासखंडों में विशेष फोकस किया जा सके। -विशाल मिश्रा, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें