फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों का सम्मान, हर भारतीय का अभिमान : भट्ट

Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि हमें अपने देश की सेवा करने वाले करने वाले सैनिकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। सैनिकों का सम्मान हर भारतीय का अभिमान होना चाहिए। वे किशनपुर स्थित उत्तरांचल कालोनी में सैनिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। भट्ट ने कई पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भट्टने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर दौड़ रहा है। उन्होने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि विदेश में जाकर कहना कि भारत में लोकतंत्र पर खतरा है यह कांग्रेस की असलियत है। उन्होंने कहा कि देश में धन व अन्न की कोई कमी नहीं है। हम एक साल तक 140 करोड़ देशवासियों को एक वर्ष तक मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाने की स्थिति में हैं। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व सैनिकों को शाल, कई समूहों की महिलाओं को भी सम्मानित किया। यहां पर मंडी समिति के चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, हरीश चंद पंत, भुवन चंद जोशी, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा, विपिन जल्होत्रा, राकेश गुप्ता, विवेक सक्सेना, विवेक राय, सुरेश परिहार, मनमोहन सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन


मिल मालिकों ने मंडी शुल्क उत्तर प्रदेश के समान करने की मांग की
किच्छा। मंत्री अजय भट्ट का श्री गुरुनानक रोलर फ्लोर मिल में फ्लोर मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ढीगड़ा की अगुआई में स्वागत किया गया। व्यापारियों ने मंत्री को बताया कि राज्य में गेंहू की पैदावार काफी कम है। यहां पर कार्यरत सभी रोलर फ्लोर मिलें गेंहू की खरीद उत्तर प्रदेश से करती हैं। उत्तराखंड में मंडी शुल्क 2.5 प्रतिशत है जबकि इसी गेंहू पर उत्तर प्रदेश में यह शुल्क 1.5 प्रतिशत है। इस समस्या के निदान के कई प्रयास किए गए हैं। मंत्री से उत्तर प्रदेश की तरह मंडी शुल्क 1.5 प्रतिशत करने की मांग की। वहां पर बलराम अग्रवाल, विजय पाल यादव,अंकुर पपनेजा, रोहताश अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, अनिल अग्रवाल, राम बाबू, दर्शन ठुकराल, विजय अरोड़ा, विनोद फुटेला, हंसराज अरोरा, विजय फुटेला आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें