फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट: हवाई यात्रियों की संख्या में 55.9 फीसदी का इजाफा

Mon, 10 Jul 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआईबी ने यात्री वृद्धि के जारी किए आंकड़े
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार वर्मा
पंतनगर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पंतनगर एयरपोर्ट की बेहतरीन सुविधाओं और अन्य शहरों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी के कारण यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पीआईबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों में आवागमन करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में पिछले एक वर्ष के दौरान 55.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष मई में जहां 8885 यात्रियों ने हवाई यात्रा की, वहीं मई 2023 में 13,851 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है।
घरेलू एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते विमानन क्षेत्र ने प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। विभिन्न घरेलू एयरलाइनों की ओर से उपलब्ध यातायात आंकड़ों के आधार पर जनवरी-मई 2023 के दौरान यात्रियों की संख्या 636.07 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 36.10 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वार्षिक वृद्धि को दर्शाती है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या 467.37 लाख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई 2022 के दौरान यात्रियों की संख्या 114.67 लाख रही, जो मई 2023 में बढ़कर 132.41 लाख हो गई। इस प्रकार मासिक दर में 15.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। इसके साथ ही मई 2019 की तुलना में मई 2023 में यात्रियों की शिकायतों की संख्या में भारी कमी आई है। मई 2019 में जहां घरेलू एयरलाइनों को यात्रियों से संबंधित 746 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहीं मई 2023 में इन एयरलाइनों को यात्रियों से संबंधित कुल 556 शिकायतें ही प्राप्त हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें