फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरेंज जोन होने के बाद दुकानों को लेकर व्यापारियों में रही भ्रम की स्थिति

विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में नियम विरुद्ध खुली दुकान बंद कराते पुलिस और रेडक्रॉस सोसायटी के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कोरोना के लगातार केसों के बाद ग्रीन जोन से हटाकर ऑरेंज जोन कर दिया गया है, लेकिन बाजार खुलने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं होने से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी रही। इसका नतीजा यह रहा कि मंगलवार को ऑड ईवन फॉर्मूले के बजाए बाजार में अधिकांश जगहों पर दोनों तरफ की दुकानें खुल गई। व्यापारियों ने दुकानें खोलने की वजह ऑरेंज जोन में मिली छूट बता दिया। सूचना के बाद पुलिस, व्यापार मंडल और रेडक्रॉस सोसायटी के लोग बाजार पहुंचे और गलत खुली दुकानों को बंद करा दिया। बाजार चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने बताया कि प्रशासन के नियम की खिलाफ खुली कुछ दुकानों को दुकानदारों ने पहले ही बंद कर दिया था। जो खुली थी उन्हें बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें