फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चौखट पूजन के बाद धर्मशाला मंदिर में शुरू हुआ कक्ष निमार्ण कार्य

Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। श्री धर्मशाला मंदिर समिति के सदस्यों ने धर्मशाला मंदिर में चौखट पूजन का आयोजन किया। इसके बाद कांवड़ एवं अतिथि के लिए बनाए जा रहे कक्षों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पूजन कार्यक्रम में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। समिति के महामंत्री निकेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला मंदिर परिसर में रामलीला मंच के साथ ही कांवड़ियों का पड़ाव होता है। अतिथियों एवं कावंड़ यात्रियों के लिए कमरें न होने के कारण टेंट की व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी को लेकर समिति ने रामलीला मंच के बराबर में छह कमरे निर्माण कराने का निर्णय लिया था। नगर के प्रमुख पंद्रह लोगों ने एक-एक लाख तथा विधायक ने अपनी निधि से एक कक्ष के निर्माण की सहमति दी है। रविवार को चौखट पूजन की प्रक्रिया के बाद कक्षों के निर्माण कार्य को शुरू किया गया। वहां समिति अध्यक्ष अशोक कांबोज, विधायक आदेश सिंह, सन्नी पधान, डॉ.एमएस सिंघल, अवलोक गोयल, हरीश अरोड़ा, तरुण बंसल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें