फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तलाकशुदा महिला से शादी की और पांच लाख नहीं मिलने पर घर से भगाया

Thu, 12 Oct 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के उत्पीड़न करने और पांच लाख रुपये नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार भदईपुरा निवासी पूजा कौर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि जुलाई 2022 को उसका पति गुरमीत सिंह निवासी ग्राम माझियागढ़ तहसील स्वार जिला रामपुर से तलाक हो गया था। इसके बाद उसकी पहचान सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम बिंदुखेड़ा से हो गई थी। सर्वजीत ने उसे अपने घर ले जाकर मां कुलवंत कौर और पिता शेर सिंह से मिलाया था और उस पर शादी का दवाब डाला। 10 मई 2023 को सर्वजीत उसे रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय ले गया था और शादी के कागजात बनवाए थे। इसके बाद वे पति पत्नी के रूप में रहने लगे थे। बीते 15 जून को कुलवंत कौर और शेर सिंह ने उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव डाला। सर्वजीत ने अपने माता-पिता का सहयोग किया और धमकी दी कि अगर घर नहीं छोड़ा तो जान से मार देंगे। सर्वजीत ने दूसरी शादी करने की बात कहकर उसे लात घूसों से पीटकर घर से भगा दिया। उसे बिना दहेज लिए घर पर रखने और पत्नी मानने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि सर्वजीत ने पति होने का विश्वास दिलाकर उससे दुष्कर्म किया है और सभी लोग दहेज की मांग कर रहे हैंं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें