फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा का पुतला फूंका, निलंबन की मांग

विज्ञापन
काशीपुर में रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा का पुतला फूंकते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एक अधिवक्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा के खिलाफ काशीपुर बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोपी दरोगा का पुतला फूंका। वकीलों ने दरोगा का निलंबन न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी और सचिव प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए। बार सचिव प्रदीप ने कहा कि बीती 26 अक्तूबर को मोहल्ला कटोराताल निवासी मो. शफीक एड के पुत्र फैजान के साथ तीन लोगों ने मारपीट की थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से अधिवक्ता शफीक के पुत्र फैजान आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उनका कहना है कि कटोराताल चौकी पर तैनात एक दरोगा ने उसके पुत्र को केस में बंद करने की धमकी दी। 27 अक्तूबर को उन्होंने कोतवाली में दरोगा को 20 हजार रुपये की रिश्वत दी।
अधिवक्ताओं ने दो नवंबर को एसपी, काशीपुर से शिकायत की थी लेकिन अभी तक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने दरोगा का निलंबन न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। वहां वीरेंद्र चौहान, शैलेंद्र मिश्रा, संजय रुहेला, आलम सिसौदिया, विवेक मिश्रा, रहमत अली खां, अब्दुल रशीद नश्तर, विष्णु भटनागर, सुजीत शाह, सुनीता सिंहा, भास्कर त्यागी, रामकुंवर चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें