फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर फोटो कार्यालय पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता संवाद
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर/बाजपुर। हापुड़ के अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जिले भर में वकीलों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। काशीपुर में वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार संघ अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहां पर सचिव प्रदीप कुमार चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, आनंद स्वरूप रस्तोगी, भास्कर त्यागी, विवेक मिश्रा, अनिल शर्मा, कैलाश बिष्ट, वीरेंद्र चौहान आदि थे। वहीं, जसपुर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरव चटवाल को सौंपा। वहां पर दिग्विजय सिंह, देवेंद्र जीत सिंह, सलीम अहमद, राजकुमार भारद्वाज, संदीप शर्मा, महिपाल सिंह, संजय शर्मा, यशपाल सिंह गौतम आदि थे। बाजपुर में वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। वहां पर नीरज जौहरी, सूरज शर्मा, अजीम अहमद, मो. सरफराज, हीरा शर्मा, सूरज सागर आदि थे। संवाद
विज्ञापन


खटीमा में बार संघ ने किया प्रदर्शन
खटीमा। अधिवक्ता एसोसिएशन खटीमा ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज, फर्जी रजिस्ट्री में देहरादून पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर उत्पीड़न और गाजियाबाद में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पर आक्रोश जताया। वहां एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज राणा, प्रियंका पाठक, छत्तर सिंह सेल्ला, नईम रिजवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें