काशीपुर जिले की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर जिले की मांग को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को बार एसो. अध्यक्ष इंदर सिंह व सचिव संदीप सहगल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन भी किया। तहसीलदार वीसी पंत को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि काशीपुर शहर जिला बनाने के लिए जरूरी सभी मानकों को पूरा करता है। यहां जिले के लिए जरूरी भवन पहले से उपलब्ध है। जनहित में काशीपुर को जल्द जिला बनाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज निगोटिया, प्रसून वर्मा, बृजेश कुमार, अब्दुल सलीम, शैलेंद्र मिश्रा, विनोद पंत, अमित रस्तोगी, नीलू रानी, हिमांशु विश्नोई, शाहाना आदि थे।